about

about

Technology

Total Pageviews

Popular Posts

Search This Blog

केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुण्ड मे सफाई ब्यवस्थाएं चरमराई..

Share it:
केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुण्ड मे सफाई ब्यवस्थाएं चरमराई..
रिपोर्ट-कैलास सिंह
जहाँ एक ओर पूरे भारत में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है वहीं केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुण्ड मे सफाई ब्यवस्था पूरी तरह से चरमराती हुयी नजर आ रही है जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं.......जो बीमारी को न्योता दे रहे हैं।
घोड़ा पड़ाव पर भी गंदगी की समस्या से तीर्थयात्रियों को दो-चार होना पड़ रहा है। प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। 
चारधाम यात्रा के लिहाज से गौरीकुण्ड अहम पड़ाव माना जाता है। इसी पड़ाव से होकर केदारनाथ पैदल यात्रा शुरू होती है। गंदगी का आलम यह है कि पैदल मार्ग पर पड़े कूड़े से उठती दुर्गंध के कारण तीर्थयात्रियों का चलना मुश्किल हो रहा है। सफाई का जिम्मा संभाले  सुलभ इंटरनेशनल के सफाई कर्मचारी सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। इसका सीधा असर देवभूमि की संस्कृति पर पड़ रहा है। बाहर से आने वाले पर्यटक यहां से अच्छा संदेश लेकर नहीं जा रहे।
सरकार चारधाम यात्रा की ब्यवस्थाओ के चाक चौबंद होने का दावा कर रही है लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।
Share it:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments: