sanjay singh
जनपद मंे बृहद सफाई अभियान के तहत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप वन संरक्षक, अपर जिलाधिकारी एवं स्थानीय जनता, व्यापारियों एवं राजकीय इण्टर कालेज चन्द्रापुरी के छात्र-छात्राओं द्वारा चन्द्रापुरी में चन्द्रापुरी कस्बे और गदरे में सफाई अभियान चलाय गया। इसके पश्चायत राजकीय इण्टर कालेज चन्द्रापुरी में चन्द्रापुरी कस्बे को साफ रखने के लिये बैठक आयोजित की गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी मंगेष घिल्डियाल ने कहा जनपद के नगर क्षेत्र एवं 23 कस्बों में चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले पाॅलीथीन मुक्त करना है। जिसके लिये जनपद के विभिन्न कस्बों में सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा, कहा कि चन्द्रापुरी के गदरे का पानी गंगा नदी में जा रहा है, हम लोग गंगा को गंदा कर रहे है। जिलाधिकारी ने कहा कि चन्द्रापुरी कस्बे को साफ रखने के लिये 06 पर्यावरण मित्र रखे गये है। जो घर-घर जाकर कूडा एकत्रित कर चिन्हित स्थान पर जैविक एवं अजैविक कूडे का निस्तारण करेगें। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा की थीम जीरो पाॅलीथीन व्यवस्था है। इसलिये यात्रा मार्ग पर गंदगी एवं पाॅलीथीन का प्रयोग करने पर पाँच हजार का जुर्माना तथा छः माह की जेल हो सकती है। जिलाधिकारी ने कहा कि चन्द्रापुरी में गन्दगी रोकने के लिये पाँच सीसी कैमरे लगाने के निर्देष नोडल अधिकारी को दिये है। उन्होने कहा कि सफाई अभियान के लिये कमेठी का गठन कर लिया गया है। अब कमेठी की जिम्मेदारी होगी वह चन्द्रापुरी गधेरे में किसी प्रकार की गन्दगी न होने दें। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न कस्बो खांखरा नरकोटा, नगरासू, घोलतीर, रतूडा, मयाली, चिरबटिया, सुमाडी, भीरी, वसुकेदार, गुप्तकाषी, नाला नारायणकोटी, फाटा, शेरसी, बडासू, रामपुर, सीतापुर, त्रियुगीनारायण, चोपता तुगनाथ, मनसूना, पोखरी चोपता एवं सतेराखाल कस्वों में पुराने कूडे को हटाने के लिए कमेठी के सदस्यों, व्यापारियों, स्थानीय जनता एवं छात्र-छात्राओं द्वारा वृहद सफाई अभियान चलाया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, उप वन संरक्षक मंयक शेखर झा, अपर जिलाधिकारी अरविन्द पाण्डे ने भी जनता को सम्बोधित किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी सीपी सेमवाल, सफाई अभियान समिति के अध्यक्ष विष्वनाथ, सचिव अन्जू नौटियाल, व्यापार सभा अध्यक्ष हिम्मत सिंह गुसांई, अरविन्द खत्री, उमा देवी, ताजबर खत्री, सूर्य प्रकाष सहित स्थानीय जनता एवं व्यापारी उपस्थित थे।

Post A Comment:
0 comments: